11 जनवरी 2016 - 20:03
यमन, सऊदी हमलों में 12 नागरिक मारे गए।

सऊदी अरब ने यमन के विभिन्न क्षेत्रों पर बमबारी करके 12 आम नागरिकों की हत्या कर दी है।

सऊदी अरब ने यमन के विभिन्न क्षेत्रों पर बमबारी करके 12 आम नागरिकों की हत्या कर दी है।
यमन की सरकार समाचार एजेंसी सबा ने रिपोर्ट दी है कि सऊदी युद्धक विमानों ने सनआ प्रांत में यमनी शरणार्थियों को ले जा रही एक गाड़ी को निशाना बनाया जिसके परिणाम स्वरूप में उसमें सवार पांच आम नागरिक   हताहत हो गए। सऊदी युद्धक विमानों ने इसी तरह सअदा प्रांत में एक घर पर हमला किया जिसमें चार लोग मारे गए। मआरिब प्रांत के सरवाह ज़िले में भी सऊदी बमबार विमानों ने कई बार हमले किए जिसमें एक व्यक्ति हताहत और तीन अन्य घायल हो गए। हुदैदा शहर की बंदरगाह पर भी सऊदी अरब ने हमले किए जिसके परिणाम स्वरूप कई आम नागरिक हताहत और घायल हो गए लेकिन अभी इस संबंध में सही आंकड़े प्राप्त नहीं हो सके हैं।
इस बीच यमन की जनता ने, इस देश के मामलों में संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष दूत के सनआ पहुंचने पर राष्ट्र संघ के मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया और सऊदी अरब की ओर से यमन पर जारी हमले रोकने और उसका घेराव समाप्त करने से पहले उससे किसी भी प्रकार की वार्ता न किए जाने की मांग की। ज्ञात रहे कि गत मार्च से यमन पर जारी सऊदी अरब के अतिक्रमण में अब तक साढ़े सात हज़ार से अधिक लोग मारे चुके हैं।