11 जनवरी 2016 - 19:55
 सऊदी अरब के शिया इलाक़े क़तीफ़ पर सऊदी सैनिकों का हमला।

सऊदी शासन ने इस देश के शीया इलाक़ों में सैनिक तैनात किए हैं।

सऊदी शासन ने इस देश के शीया इलाक़ों में सैनिक तैनात किए हैं।
समाचार एजेंसी अबना के अनुसार, सऊदी शासन ने दमनकारी कार्यवाहियों के बाद बड़ी संख्या में सुरक्षा बल व सैन्य वाहनों को क़तीफ़ प्रांत के अवामिया इलाक़े की सड़कों पर तैनात कर दिया है। सऊदी शासन के इस क़दम का लक्ष्य शैख़ निम्र की हत्या की निंदा में प्रदर्शनों को रोकना है।
सऊदी सैनिकों ने इसके अलावा हालिया कुछ दिनों में शीयों के घरों पर धावा बोल कर कई लोगों को गिरफ़्तार कर लिया है। सऊदी शासन की इन सब दमनकारी कार्यवाहियों के बावजूद पूर्वी सऊदी अरब के विभिन्न इलाक़ों में शीयों ने प्रदर्शन कर, शैख़ निम्र का शव उनके घर वालों के हवाले करने की मांग की।