11 जनवरी 2016 - 18:28
 ईरान और सऊदी अरब समस्याओं को बातचीत से निपटाऐं।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने ईरान व सऊदी अरब के बीच पैदा होने वाले तनाव पर चिंता जताते हुए दोनों देशों से अपील की है कि वे शांतिपूर्ण मार्गों से अपने मतभेदों को दूर करें।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने ईरान व सऊदी अरब के बीच पैदा होने वाले तनाव पर चिंता जताते हुए दोनों देशों से अपील की है कि वे शांतिपूर्ण मार्गों से अपने मतभेदों को दूर करें।
नवाज़ शरीफ़ ने रविवार की शाम सऊदी अरब के रक्षामंत्री मुहम्मद बिन सलमान से इस्लामाबाद में हुई मुलाक़ात में कहा कि पाकिस्तान, दो इस्लामी देशों के रूप में ईरान व सऊदी अरब से अपील करता है कि वे वार्ता के माध्यम से अपनी समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने इसी प्रकार इस्लामी सहयोग संगठन ओआईसी को एक सक्रिय संगठन बनाने की आवश्यकता पर भी बल दिया। इस मुलाक़ात में दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय मामलों के बारे में भी बात-चीत की।
ज्ञात रहे कि सऊदी अरब के रक्षामंत्री मुहम्मद बिन सलमान रविवार को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पहुंचे थे। सऊदी अरब के वरिष्ठ शिया धर्मगुरू शैख़ निम्र को मृत्युदंड दिए जाने के बाद ईरान व सऊदी अरब के संबंधों में काफ़ी तनाव पैदा हो गया है और सऊदी अरब ने शैख़ निम्र की शहादत से अपने ऊपर पड़ने वाले दबाव को कम करने और इस घटना से जनमत का ध्यान हटाने के लिए ईरान से अपने संबंध तोड़ लिए हैं।