10 जनवरी 2016 - 17:29
सऊदी युद्धक विमानों ने यमन के एक और अस्पताल पर किया हमला।

सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने यमन के एक अस्पताल पर आक्रमण किया है।

सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने यमन के एक अस्पताल पर आक्रमण किया है।
यमन में डाक्टर्स विदाउट बार्डर्स के नेतृत्व में चलने वाले एक अस्पताल पर सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने आक्रमण किया है।
सअदा प्रांत में किये जाने वाले इस आक्रमण में कम से कम 5 बीमार मारे गए और 10 अन्य घायल हो गए।
सऊदी युद्ध विमानों ने इसी प्रकारा सअदा प्रांत के कुछ अन्य क्षेत्रों पर भी आक्रमण किये जिनमें कई लोगों के मारे जाने की सूचना है।
दूसरी ओर सऊदी अरब के आक्रमणों का जवाब देते हुए यमन के स्वयंसेवियों ने सऊदी अरब के जीज़ान और नजरान क्षेत्रों पर आक्रमण किये हैं। इस आक्रमण में कुछ सऊदी सैनिक गिरफ़्तार किये गए।