इराक़ के संसद सभापति ने कहा है कि नैनवा प्रांत को स्वतंत्र कराने के लिए देश की जनता तैयार है।
सलीम अलजबूरी ने अरबील में एक कांफ्रेंस में बोलते हुए कहा कि नैनवा के रहने वाले इस प्रांत की स्वतंत्रता की कार्यवाही में भाग लेने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
उन्होंने कहा कि आपसी मतभेद आतंकवादियों के हित में हैं। अलजबूरी ने इराक़ के राजनैतिक दलों से मांग की है कि राष्ट्रीय एकता समिति के गठन के लिए वे अपने प्रस्ताव पेश करें।
इराक़ के संसद सभापति ने देश के आंतरिक मामलों में हर प्रकार के विदेशी हस्तक्षेप का विरोध करते हुए सभी देशों के साथ संतुलित और मैत्रीपूर्ण संबन्धों की बात कही।
आदिल अलमंसूरी ने इराक़ के भीतर तुर्की के सैनिकों की उपस्थिति को इराक़ की संप्रभुता का उल्लंघन बताते हुए विश्व समुदाय से मांग की है कि वह इराक़ से तुर्की के सैनिकों को बाहर निकालने के लिए अपने दायित्व का निर्वाह करे।
उन्होंने तुर्की को आतंकवादी गुट दाइश का सबसे बड़ा समर्थक बताया।