10 जनवरी 2016 - 16:54
 ईरान ने सऊदी अरब के नकारात्मक क़दमों के जवाब में धैर्य से काम लिया है।

ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ का कहना है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान ने सऊदी अरब के नकारात्मक क़दमों के जवाब में धैर्य से काम लिया है, जबकि रियाज़ ने तेहारन के ख़िलाफ़ शत्रुतापूर्ण नीति अपना रखी है।

शनिवार को तेहरान में चीन के उप विदेश मंत्री ज़ांग मिंग से मुलाक़ात में ज़रीफ़ ने कहा, हमने सऊदी अरब के नकारात्मक क़दमों का बहुत ही धैर्य से काम लिया है, इसलिए कि अपरिपक्व एवं अनुभवहीन सऊदी अधिकारियों और ईरानी बुद्धिमत्ता के बीच काफ़ी अंतर है।
ईरानी विदेश मंत्री ने कहा कि हम इलाक़े में तनाव उत्पन्न नहीं करना चाहते हैं।
उल्लेखनीय है कि 2 जनवरी को सुधारवादी वरिष्ठ शिया धर्मगुरु शेख़ निम्र के सिर क़लम करने की घोषणा करके सऊदी अरब ने इलाक़े में तनाव को हवा देने का प्रयास किया है।
शेख़ निम्र को मौत की सज़ा दिए जाने का विश्व भर में व्यापक विरोध हुआ और मानवाधिकार संगठनों ने आले सऊद शासन के इस घ्रणित कृत्य की जमकर निंदा की।
तेहरान में सऊदी दूतावास और मशहद में सऊदी वाणिज्य दूतावास के सामने उग्र प्रदर्शनों के बाद 3 जनवरी को सऊदी अरब ने ईरान से अपने कूटनीतिक संबंध तोड़ने की घोषणा कर दी थी।