8 जनवरी 2016 - 20:08
शेख ज़कज़की के समर्थकों ने की पुनः उनकी स्वतंत्रता की मांग

नाइजीरिया के वरिष्ठ धर्मगुरू शेख ज़कज़की के हज़ारों समर्थकों ने उनकी स्वतंत्रता की मांग की है।

नाइजीरिया के वरिष्ठ धर्मगुरू शेख ज़कज़की के हज़ारों समर्थकों ने उनकी स्वतंत्रता की मांग की है।

शेख ज़कज़की के समर्थकों ने बड़ी संख्या में विरोध प्रदर्शन करते हुए अपने नेता की स्वतंत्रता की मांग की है। इसी बीच नाइजीरिया की पुलिस ने शेख ज़कज़की के समर्थकों को आश्वासन दिया है कि वे जीवित और स्वस्थ्य हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लगभग तीन सप्ताह पूर्व वरिष्ठ धर्मगुरू शेख ज़कज़की और उनकी पत्नी की गिरफ़्तारी के बाद से उनके बारे में कोई सूचना नहीं है। उनका कहना है कि हमें अपने नेता के बारे में चिंता है और हम उनकी वास्तविक स्थिति जानना चाहते हैं।

ज्ञात रहे कि उत्तरी नाइजीरिया के कादूना प्रांत के ज़ारया नगर में नाइजीरिया की सेना के आक्रमण में इस देश के इस्लामी आन्दोलन के कम से कम 300 सदस्य मारे गए थे। इस आक्रमण के बाद नाइजीरिया के सैनिकों ने इस देश के वरिष्ठ शिया धर्मगुरू को उनके घर से गिरफ़्तार कर लिया था जिनके बारे में अभी कुछ स्पष्ट नहीं है।
....................
संदेश के अंत / 300