6 जनवरी 2016 - 07:46
सऊदी अरब राजनीतिक संबन्ध तोड़कर अपने अपराध नहीं छिपा सकता।

डा. हसन रूहानी ने कहा है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान से कूटनैतिक संबन्ध विच्छेद करके सऊदी अरब, एक वरिष्ठ शिया धर्मगुरू का गला काटकर मृत्युदंड देने जैसे अपराध को नहीं छिपा सकता।

डा. हसन रूहानी ने कहा है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान से कूटनैतिक संबन्ध विच्छेद करके सऊदी अरब, एक वरिष्ठ शिया धर्मगुरू का गला काटकर मृत्युदंड देने जैसे अपराध को नहीं छिपा सकता।
राष्ट्रपति रूहानी ने मंगलवार को तेहरान में डेनमार्क के विदेशमंत्री के साथ भेंट में कहा कि जिस प्रकार से योरोपीय देश, मानवाधिकारों के हनन पर प्रतिक्रियाएं व्यक्त करते रहते हैं, इसी प्रकार से उन्हें वरिष्ठ धर्मगुरू शेख निम्र के मृत्युदंड पर भी अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिए।
इस भेंटवार्ता में राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि ईरान का मानना है कि देशों के मतभेदों का समाधान कूटनीति के माध्यम से ही संभव है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में क्षेत्र की परिस्थिति कुछ इस प्रकार है कि आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष में सब देशों को मिलकर कार्यवाही करनी चाहिए।
भेंटवार्ता में डेनमार्क के विदेशमंत्री क्रिस्टियेन येन्सन ने कहा कि उनका देश ईरान के साथ संबन्ध विस्तार को विशेष महत्व देता है।
डेनमार्क के विदेशमंत्री ने सऊदी अरब की सरकार के हाथों वरिष्ठ शिया धर्मगुरू शेख निम्र को मृत्यु दंड दिये जाने की निंदा करते हुए कहा कि डेनमार्क वह पहला देश था जिसने सऊदी अरब की इस कार्यवाही की भर्त्सना की थी।