ईरान के इस्लामी क्रांति संरक्षक बल सिपाहे पासदारान ने संसद सभापति की उपस्थिति में अपनी दूसरी मीज़ाइल सिटी का अनावरण किया है।
डाक्टर अली लारीजानी ने मंगलवार को सिपाह के एक प्रक्षेपास्त्रिक केंद्र के निरीक्षण के अवसर पर इस बल की क्षमता को सराहनीय बताया और छठे पांच वर्षीय कार्यक्रम में मीज़ाइलों के बजट के लिए संसद के पहले से अधिक समर्थन पर बल दिया। उन्होंने इस अवसर पर इस्लामी क्रांति संरक्षक बल के एयरोस्पेस केंद्र के विभिन्न विभागों की गतिविधियों का निरीक्षण किया। इस्लामी क्रांति संरक्षक बल के कमांडरों ने उन्हें विभिन्न मैदानों में संभावित शत्रु से मुक़ाबले के शैलियों के संबंध में अपनी तैयारी के स्तर का वर्णन किया।
संसद सभापति ने कहा कि इस्लामी क्रांति संरक्षक बल ने विभिन्न मैदानों में जो प्रगति की है वह देश और इस्लामी व्यवस्था के सभी चाहने वालों के लिए प्रसन्नतादायक है और यही मुख्य प्रतिरोधक कारक है जो देश व क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का कारण बना है। इस्लामी क्रांति संरक्षक बल ने गत अक्तूबर में अपनी पहली मीज़ाइल सिटी का अनावरण किया था।