इराक़ की राजधानी बग़दाद के उत्तरी क्षेत्र में हुए एक बम विस्फोट में कई लोग हताहत व घायल हुए हैं।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार इराक़ के गृहमंत्रालय ने एक बयान जारी करके कहा है कि उत्तरी बग़दाद के तूनिस क्षेत्र में होने वाले बम धमाके में वित्त मंत्रालय का एक कर्मचारी हताहत और उसकी पत्नी व बेटी घायल हो गए। संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी एक बयान जारी करके बताया है कि दिसम्बर के महीने में इराक़ में अशांति की घटनाओं में दो हज़ारे से अधिक लोग हताहत व घायल हुए हैं।
इराक़ी सेना की संयुक्त आप्रेशनल कमान ने भी बताया है कि सुरक्षा बलों ने शुक्रवार की रात दस बजे बाक़ूबा नगर के पूर्वोत्तर में एक बम को खोज कर उसे निष्क्रिय बना दिया। इराक़ी बलों ने इसी प्रकार पूर्वोत्तरी बाक़ूबा में आतंकी गुट दाइश के एक गुप्त ठिकाने को तबाह कर दिया जिसमें कई आतंकी मारे गए।