31 दिसंबर 2015 - 18:49
आईएस ने रेमादी के 3000 घरों को बर्बाद कर दिया।

आतंकवादी गुट दाइश ने इराक़ के रेमादी नगर में कम से कम 3000 घरों को पूर्ण रूप से ध्वस्त कर दिया।

आतंकवादी गुट दाइश ने इराक़ के रेमादी नगर में कम से कम 3000 घरों को पूर्ण रूप से ध्वस्त कर दिया।
इराक़ के अलअंबार प्रांत के एक अधिकारी ने बताया है कि आईएसआईएल के आतंकवादियों ने रेमादी के कम से कम तीन हज़ार घरों को पूर्ण रूप से ध्वस्त कर दिया जो अब रहने लायक़ नहीं बचे हैं।  इब्राहीम अलऔसज ने बताया है कि दाइश ने जहां रेमादी के 3000 घरों को पूर्ण रूप से नष्ट किया है वहीं पर हज़ारों अन्य घरों को भी भारी क्षति पहुंचाई है।  उन्होंने कहा कि यह तो आरंभिक रिपोर्ट है क्योंकि अभी हमने पूरे नगर का दौरा नहीं किया है।  अलऔसज के अनुसार रेमादी की स्थिति की पूरी जानकरी इस नगर को पूरी तरह से देखने के बाद ही मिल सकेगी।
उन्होंने कहा कि रेमादी के निर्माण के लिए कम से कम 4 अरब डालर की आवश्यकता होगी।  इसी बीच इराक़ी सेना का कहना है कि दाइश के हाथों रोमादी में किये गए विनाश के कारण अभी यह नगर रहने के योग्य नहीं है।
उल्लेखनीय है कि इराक़ी सेना ने दो दिन पहले रेमादी नगर को दाइश के चुंगल से स्वतंत्र करा लिया और वहां की सरकारी इमारतों पर इराक़ी ध्वज फहरा दिया है।