31 दिसंबर 2015 - 18:25
रूस ने ईरान के साथ s-300 मिज़ाइल समझौते को लागू किया।

रूस ने घोषणा की है कि उसने ईरान के साथ एस-300 मिज़ाइल समझौते को लागू करने का काम आरंभ कर दिया है।

रूस ने घोषणा की है कि उसने ईरान के साथ एस-300 मिज़ाइल समझौते को लागू करने का काम आरंभ कर दिया है।
देमेत्री रागूज़ीन ने कहा है कि ईरान को एस-300 मिज़ाइल सिस्टम की आपूर्ति के साथ ही रूस और ईरान के बीच सैन्य तथा तकनीक क्षेत्र में सहकारिता के नए अवसर आरंभ हो गए हैं।
रूस के सरकारी समाचारपत्र ने एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से लिखा है कि एस-300 मिज़ाइल सिस्टम ईरान को देने का काम जनवरी 2016 से आरंभ होगा जो फरवरी में समाप्त हो जाएगा।
ज्ञात रहे कि ईरान तथा रूस के बीच होने वाले द्विपक्षीय समझौते के आधार पर एस-300 मिज़ाइल सिस्टम ईरान को दिया जाना है। इस रूसी मिज़ाइल सिस्टम की विशेषता यह है कि वह एक ही समय में शत्रु के कई लक्ष्यों को 150 किलोमीटर की दूरी से भेद सकता है।