27 दिसंबर 2015 - 20:12
क़ुम में आयतुल्लाह जज़ाएरी का निधन।

आयतुल्लाह मुफ़्ती सैय्यद तैय्यब आग़ा जज़ाएरी का आज सुबह क़ुम में निधन हो गया।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार आयतुल्लाह मुफ़्ती सैय्यद तैय्यब आग़ा जज़ाएरी का आज सुबह क़ुम में निधन हो गया।
आपकी गिनती बड़े उल्मा में की जाती है। आप सैय्यद नेमतुल्लाह जज़ाएरी की छठी नस्ल से और सातवें इमाम मूसा काज़िम अ.स. की नस्ल से सम्बंध रखते थे।
उन्होंने नजफ़ में आयतुल्लाह हकीम, आयतुल्लाह ख़ुई, आयतुल्लाह शाहरूदी और आयतुल्लाह तबरेज़ी से इल्म हासिल किया। आपकी एक इज्तेहादी किताब 'लुमए सातेआ" नजफ़ से छपी जिसके बाद आपको इज्तेहाद की डिग्री मिली। आपको अरबी, फ़ारसी, उर्दू और अंग्रेज़ी ज़बान पर कमांड था। दुनिया के बहुत से मशहूर मुल्कों में तबलीग़ के लिए जाया करते थे। आज हर मुल्क में आपके चाहने वाले मौजूद हैं। और आपके शागिर्द औऱ चेले जगह जगह फैले हुए हैं।
आज रविवार 27 दिसम्बर 2015 के दिन ईरान के क़ुम शहर में आपका निधन हुआ जिसकी सूचना सुनते ही आपके छात्र और अन्य तलबा में शोक की लहर दौड़ गई कल सुबह मस्जिदे इमाम हसन अस्करी अ. से आपका अंतिम संस्कार होगा।