27 दिसंबर 2015 - 07:09
isis के पास अमरीकी एंटी टैंक मीज़ाइल, मौजूद हैं।

रूस का कहना है कि अमरीकी एंटी टैंक मीज़ाइल, दाइश के पास मौजूद हैं। रूस ने कहा है कि अमरीकी एंटी टैंक मीज़ाइल, जो अमरीका के दावे के अनुसार तथाकथित उदारवादी सरकार विरोधियों को दिए जाएंगे, अब आतंकी गुट दाइश के पास हैं।

स्पूतनिक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार दाइश के समर्थक संचार माध्यमों में जो चित्र हाल ही में सामने आए हैं, उनमें दिखाया गया है कि दाइश के आतंकी, अमरीका निर्मित एंटी टैंक टाव मीज़ाइल इस्तेमाल कर रहे हैं। दाइश ने इससे पहले यह अमरीकी मीज़ाइल हलब प्रांत और कुवैरिस सैन्य छावनी में प्रयोग किया था। इस सैन्य छावनी पर अब इराक़ी सेना का नियंत्रण है।
इस रिपोर्ट के अनुसार अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ये मीज़ाइल किस प्रकार दाइश के हाथ लगे हैं लेकिन इससे पहले की रिपोर्टों में कहा गया था कि अमरीका के टाव मीज़ाइल, सीरिया के उन सरकार विरोधियों को दिए जाएंगे जिन्हें अमरीका व तुर्की का समर्थन प्राप्त है।