सीरियाई सेना के विशेष दस्तों ने गुप्त आपरेशन के दौरान आतंकी संगठन दाइश के रासायनिक हथियारों के एक कारख़ाने का पता लगाने के बाद इस पर क़ब्ज़ा कर लिया है।
दमिश्क में सैन्य सूत्रों ने बताया है कि यह कार्यवाही उत्तरी प्रांत लाज़ेक़िया के क्षेत्र दग़दग़ान फार्म में की गई जहां दाइश के आतंकवादियों ने अपना गुप्त अड्डा स्थापित कर रखा था।
सीरियाई सेना का कहना है कि दाइश के इस गुप्त अड्डे से रासायनिक हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले कुछ उपकरणों के अलावा बड़ी मात्रा में गैस मास्क भी बरामद हुए हैं।
दाइश के इस गुप्त अड्डे से तुर्की, सऊदी अरब, क़तर और अमेरिका जनित मेडिकल उपकरणों और संसाधनों से लैस एक संपूर्ण फ़ील्ड अस्पताल और ऑपरेशन थिएटर भी बरामद हुआ है।