24 दिसंबर 2015 - 19:20
इराक़ी सेना ने दर्जनों आतंकी मार गिराए।

इराक़ी सेना ने सफल कार्यवाही करते हुए दर्जनों आतंकवादियों को मार गिराया है।

इराक़ी सेना ने सफल कार्यवाही करते हुए दर्जनों आतंकवादियों को मार गिराया है।
रिपोर्टों के अनुसार, बगदाद आप्रेश्नल कमान के प्रवक्ता साद मअन ने घोषणा की कि इराक़ी सेना ने स्वयंसेवी बलों की मदद से पश्चिमी प्रांत अंबार के फल्लूजा शहर में आतंकी संगठन दाइश के कम से कम तीस आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया। उन्होंने कहा कि इराक़ी सेना ने इस कार्यवाही में बड़ी मात्रा में आतंकवादियों के सैन्य उपकरणों और पैंतालीस बमों को भी नष्ट कर दिया। फल्लूजा शहर, अंबार प्रांत में दाइश आतंकवादियों का एक महत्वपूर्ण केन्द्र समझा जाता है।
उधर अंबार प्रांत के केन्द्र रोमादी में इराक़ी सेना के हमलों में तेज़ी आने और इस शहर के विभिन्न क्षेत्रों की स्वतंत्रता के बाद दाइश के आतंकी वहां से भाग रहे हैं। अंबार प्रांत के पुलिस प्रवक्ता यासिर अद्दुलैमी ने बताया कि आतंकी संगठन दाइश रोमादी शहर से पूरब में स्थित क्षेत्रों की ओर भाग रहे हैं। प्रवक्ता ने कहा कि इराक़ की थल और वायु सेना के हमलों में तीव्रता के कारण, दाइश के आतंकी फ़रार होने पर विवश हो गए हैं। इस बीच अलआलम टीवी चैनल ने रिपोर्ट दी है कि इराक़ी सेना ने उत्तरी प्रांत नैनवा के केन्द्र मूसिल सिटी के पास दाइश के एक अड्डे पर हमला करके दसियों आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया है।
....302