24 दिसंबर 2015 - 19:07
आतंकवाद के ख़तरे का मुक़ाबला करना समस्त देशों की ज़िम्मेदारी है।

इराक़ के विदेशमंत्री ने आतंकवाद के ख़तरे के मुक़ाबले में समस्त देशों की ज़िम्मेदारी को महत्वपूर्ण और आवश्यक बताया।

इराक़ के विदेशमंत्री ने आतंकवाद के ख़तरे के मुक़ाबले में समस्त देशों की ज़िम्मेदारी को महत्वपूर्ण और आवश्यक बताया।
इराक़ की सूमरिया समाचार एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार, इब्राहीम जाफ़री ने कुवैत में अरब कूटनयिकों और राजदूतों से मुलाक़ात में अरब देशों के मध्य सहयोग और समन्यव की आवश्यकता पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि आतंकवाद ने पूरी दुनिया को ख़तरे में डाल दिया है और इस वैश्विक ख़तरे से मुक़ाबले की समस्त देशों पर ज़िम्मेदारी है।
उन्होंने दाइश तकफ़ीरी आतंकवाद से संघर्ष के लिए समस्त देशों के समर्थन का अह्वान करते हुए कहा कि बग़दाद सरकार के समर्थन से समन्वय होना चाहिए और देश की सशस्त्र सेना, स्वयंसेवी बलों, क़बाईली गुटों और पीशमर्गा बल ने आतंकवाद से मुक़ाबले में बहुत अधिक सफलताएं अर्जित की हैं।
श्री इब्राहीम जाफ़री ने संयुक्त हितों की रक्षा तथा संयुक्त ख़तरों से मुक़ाबले के लिए विश्व के देशों से संबंध प्रगाढ़ करने हेतु इराक़ सरकार के प्रयासों की ओर संकेत करते हुए कहा कि बग़दाद सरकार, मतभेदों के समाधान और कूटनयिक संबंध स्थापित करने के लिए वार्ता प्रक्रिया पर अमल कर रही है।
इराक़ के विदेशमंत्री ने इसी प्रकार अपने कुवैती समकक्ष शैख़ सबाह ख़ालिद अलअहमद अस्सबाह के साथ संयुक्त प्रेस कांफ़्रेंस में कहा कि देश के सीमावर्ती क्षेत्र में कुवैत के कुछ शिकारियों के अपरहण की ज़िम्मेदार इराक़ सरकार पर नहीं है।
ज्ञात रहे कि इराक़ी विदेशमंत्री सोमवार को कुवैती अधिकारियों से मुलाक़ात के लिए कुवैत पहुंचे हैं।
.....302