20 दिसंबर 2015 - 16:37
अमरीका ने पाकिस्तान में मौजूद अपने नागरिकों को किया सचेत।

पाकिस्तान में स्थित अमेरिकी दूतावास ने सचेत किया है कि इस्लामाबाद में क्रिसमस और नये साल की छुट्टियों के दौरान आतंकी हमले हो सकते हैं।

पाकिस्तान में स्थित अमेरिकी दूतावास ने सचेत किया है कि इस्लामाबाद में क्रिसमस और नये साल की छुट्टियों के दौरान आतंकी हमले हो सकते हैं।
तस्नीम न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार, इस्लामाबाद में अमरीकी दूतावास ने घोषणा की है कि इस महीने के अंतिम दिनों विशेषकर नववर्ष की छुट्टियों के दौरान इस्लामाबाद में संभावित आतंकी हमलों की सूचनाएं प्राप्त हुई हैं। इस्लामाबाद में स्थित अमरीकी दूतावास ने अपने नागरिकों को सचेत किया है कि वह धार्मिक केन्द्रों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें।
अमरीकी दूतावास के अनुसार देश के नागरिक, संभावित हमलों के कारण धार्मिक केन्द्रों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से दूर रहें।
ज्ञात रहे कि पिछले दिनों अमेरिका अपने नागरिकों के लिए भी चेतावनी जारी कर चुका कि वह पाकिस्तान यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरतें और व्यस्त सार्वजनिक स्थानों पर अधिक समय तक न रहें। ट्यूनीशिया स्थित अमेरिकी दूतावास ने भी अपने नागरिकों के लिए ऐसी ही चेतावनी जारी की है।
यह ऐसी स्थिति में है कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने नववर्ष के उपलक्ष्य में संभावित आतंकी हमलों के बारे में अमरीकी दूतावास के दावों का कड़ाई से खंडन किया है।