19 दिसंबर 2015 - 12:43
यमन में 180 सऊदी सैनिक मारे गए।

यमन में एक प्रक्षेपास्त्रिक हमले में सऊदी अरब के 180 पिट्ठू मारे गए हैं।

यमन में एक प्रक्षेपास्त्रिक हमले में सऊदी अरब के 180 पिट्ठू मारे गए हैं।
अलमसीरा टीवी के अनुसार यमन के मआरिब प्रांत में सेना और स्वयं सेवी बल द्वारा फ़ायर किए गए एक मीज़ाइल के फटने से बड़ी संख्या में सऊदी अरब के पिट्ठू और उसके अनेक सैनिक और सैन्य अफ़सर मारे गए हैं। यमन की सेना और स्वयं सेवी बलों ने यह हमला शुक्रवार की शाम को मआरिब प्रांत में तदावीन नामक सैन्य छावनी पर किया। इससे पहले यमन के एक सैन्य सूत्र ने बताया था कि यमन की सेना ने सऊदी अरब के दक्षिण में स्थित नजरान प्रांत में स्थित एक सैन्य छावनी पर क़ाहिर-1 मीज़ाइल से हमला किया था। सूत्र ने बताया कि सऊदी अरब और उसके पिट्ठुओं द्वारा संघर्ष विराम का पालन न किए जाने और यमन के विभिन्न प्रांतों पर सऊदी अरब के हवाई हमले जारी रहने के जवाब में यह प्रक्षेपास्त्रिक हमला किया गया है।
यमन की सेना के एक प्रवक्ता ने भी कहा है कि संघर्ष विराम आरंभ होने के बाद से सऊदी अरब ने यमन पर तीन सौ से अधिक हवाई हमले किए हैं। यह एेसी स्थिति में है कि स्वीज़रलैंड में यमनी पक्षों के बीच शांति वार्ता जारी है और सऊदी अरब के पिट्ठू और पूर्व भगोड़े राष्ट्रपति मंसूर हादी ने संघर्ष विराम की घोषणा की थी।