16 दिसंबर 2015 - 06:02
नाइजीरिया के कादुना शहर में पुलिस फ़ायरिंग में 3 शिया शहीद।

नाइजीरिया में शिया मुसलमानों के ख़िलाफ़ सैनिकों के बर्बर हमलों और निर्दोष लोगों की हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

नाइजीरिया में शिया मुसलमानों के ख़िलाफ़ सैनिकों के बर्बर हमलों और निर्दोष लोगों की हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
मंगलवार को नाइजीरिया के उत्तरी शहर कादुना में सैनिकों की क्रूरता के ख़िलाफ़ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे शियों पर पुलिस ने फ़ायरिंग करके तीन और लोगों को मौत के घाट उतार दिया।
प्रदर्शनकारी 12 दिसम्बर को ज़ारिया शहर में शिया समुदाय के एक धार्मिक आयोजन पर सैनिकों के हमले और सैकड़ों निर्दोष लोगों की हत्या के ख़िलाफ़ नारे लगा रहे थे।
कुछ सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि एक इमामबाड़े और वरिष्ठ शिया धर्मगुरू शेख़ इब्राहीम ज़कज़की के घर पर सैनिकों ने हमला करके बच्चों और महिलाओं समेत क़रीब 6,000 लोगों की हत्या कर दी।
मंगलवार को कादुना में विशाल प्रदर्शनों के आयोजन के कारण, व्यापारिक केन्द्र और स्कूल बंद रहे।
मंगलवार को ही नाइजीरियाई सेना ने एक बयान जारी करके शेख़ ज़कज़की और उनकी पत्नी की गिरफ़्तारी की पुष्टि की है।
सोशल मीडिया में प्रकाशित होने वाली तस्वीरों में शेख़ इब्राहीम को ख़ून में लतपत ज़मीन पर बैठे हुए देखा जा सकता है।