14 दिसंबर 2015 - 13:00
नाइजीरिया में हमलों को लेकर ईरान दुखी।

ईरान ने नाइजीरिया में जारी झड़पों पर खेद प्रकट करते हुए धार्मिक मान्यताओं व प्रमुख धार्मिक हस्तियों के सम्मान की आवश्यकता पर बल दिया है।

ईरान ने नाइजीरिया में जारी झड़पों पर खेद प्रकट करते हुए धार्मिक मान्यताओं व प्रमुख धार्मिक हस्तियों के सम्मान की आवश्यकता पर बल दिया है।
ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुसैन जाबिर अंसारी ने शनिवार व रविवार को नाइजीरिया में हुई झड़पों पर दुख प्रकट करते हुए जिनमें बड़ी संख्या में ज़ारिया नगर के मुसलमान व नमाज़ी हताहत हुए, धार्मिक रीति-रिवाजों, धर्म स्थलों और धर्मगुरुओं के सम्मान को आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि इस्लामी सहयोग संगठन के एक महत्वपूर्ण सदस्य देश के रूप में नाइजीरिया को इस समय चरमपंथ व तकफ़ीरी आतंकवाद से उपजी समस्याओं का सामना है और हमें आशा है कि इस परिस्थिति में शांति व आतंकवाद से संघर्ष के लिए राष्ट्रीय एकजुटता को प्राथमिकता दी जाएगी और जल्दबाज़ी में उठाए गए तथा ग़ैर सार्थक क़दमों से बचा जाएगा।
ज्ञात रहे कि नाइजीरिया की सेना ने इस देश के प्रमुख शिया धर्मगुरू शैख़ इब्राहीम ज़कज़की के घर पर हमला करके उनकी पत्नी, बेटे व सहायक सहित दसियों लोगों को शहीद कर दिया है।