1 दिसंबर 2015 - 06:15
इराक़ी सेना ने दो क्षेत्र आईएस से मुक्त कराए।

इराक के अलअंबार प्रांत के आप्रेशन कमान ने राज्य के दो प्रमुख क्षेत्रों अलताहोना और अलजमीयात को आतंकवादियों के कब्जे से मुक्त करा लिया है।

अहलेबैत न्यूज़ एज़ेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार इराक के अलअंबार प्रांत के आप्रेशन कमान ने राज्य के दो प्रमुख क्षेत्रों अलताहोना और अलजमीयात को आतंकवादियों के कब्जे से मुक्त करा लिया है।
अलइराक़िया टीवी की रिपोर्ट के अनुसार इराकी सेना ने एक बयान में घोषणा की है कि इराकी संयुक्त बलों ने अलबोबाली क्षेत्र में चरमपंथी आतंकवादी गुट आईएस के कमांडरों के एक केंद्र को भी निशाना बनाया है जिससे आईएस के कम से कम दस कमांडर मारे गए।
उधर इराकी वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने भी आतंकवादियों के ठिकानों पर भयंकर बमबारी की है। रिपोर्टों के अनुसार इराकी वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने अलक़ाएम शहर में आईएस के ठिकानों पर बमबारी करके दसियों आतंकवादियों को ढेर कर दिया।