29 नवंबर 2015 - 19:33
 क्षेत्र में अमेरिकी पॉलीसी, किसी भी देश के हित में नहीं।

ईरान के इस्लामी इंक़ेलाब के सुप्रीम लीडर हज़रत आयतुल्लाह ख़ामेनई ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात में दोनों देशों के बीच आपसी, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने का स्वागत करते हुए क्षेत्रीय मुद्दों और खासकर सीरिया के मुद्दे में मास्को की प्रभावी भूमिका की प्रशंसा की। उन्होंने कहाः "क्षेत्र के संबंध में अमरीका की दीर्घकालीन योजना सभी राष्ट्रों, देशों और विशेषकर ईरान व रूस के लिए ख़तरनाक व हानिकारक है, इसलिए सोच समझ और करीबी सहयोग से इस परियोजना को नाकाम बनाने की ज़रूरत है।"

ईरान के इस्लामी इंक़ेलाब के सुप्रीम लीडर हज़रत आयतुल्लाह ख़ामेनई ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात में दोनों देशों के बीच आपसी, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने का स्वागत करते हुए क्षेत्रीय मुद्दों और खासकर सीरिया के मुद्दे में मास्को की प्रभावी भूमिका की प्रशंसा की। उन्होंने कहाः "क्षेत्र के संबंध में अमरीका की दीर्घकालीन योजना सभी राष्ट्रों, देशों और विशेषकर ईरान व रूस के लिए ख़तरनाक व हानिकारक है, इसलिए सोच समझ और करीबी सहयोग से इस परियोजना को नाकाम बनाने की ज़रूरत है।"
ईरान के इस्लामी इंक़ेलाब के सुप्रीम लीडर ने लगभग दो घंटे तक चलने वाली इस लंबी मुलाकात में राष्ट्रपति पुतिन को मौजूदा दौर का चैंपियन बताया और ईरान के परमाणु मुद्दे में रूस के प्रयासों पर उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि "यह मुद्दा एक नतीजे तक पहुंच गया है, लेकिन हमें अमेरिकियों पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है और हम खुली आँखों से इस मुद्दे में अमेरिकी सरकार की गतिविधियों और हर तरह की कार्यवाहियों की समीक्षा कर रहे हैं।
ईरान के इस्लामी इंक़ेलाब के सुप्रीम लीडर हज़रत आयतुल्लाह ख़ामेनई ने द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के संबंध में मिस्टर पुतिन और ईरान के अधिकारियों की गंभीरता का हवाला देते हुए कहा कि विभिन्न क्षेत्रों ख़ासकर आर्थिक क्षेत्र में आपसी सहयोग के स्तर को काफी विस्तार दिया जा सकता है।
राजनीतिक और सुरक्षा क्षेत्रों में तेहरान और मॉस्को के बीच उचित तरीके से जारी सहयोग का हवाला देते हुए सुप्रीम लीडर ने विशेष रूप से पिछले डेढ़ साल के दौरान विभिन्न समस्याओं में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के स्टैंड को सराहनीय और समझदारी भरा स्टैंड बताते हुए कहा कि अमेरिकी हमेशा प्रतिद्वंद्वियों को कमजोर स्थिति में पहुंचा देने की कोशिश करते हैं लेकिन आपने अमेरिका की इस नीति को नाकाम कर दिया।
आयतुल्लाह ख़ामेनई ने सीरिया के मुद्दे में मास्को के फैसलों और कार्यवाहियों को रूस और खुद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की क्षेत्रीय और अंतर-राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी बताया और कहा: अमेरिकी अपनी दीर्घकालीन परियोजना में इस कोशिश में हैं कि सीरिया पर हावी होकर और फिर धीरे धीरे पूरे क्षेत्र को अपने क़ब्ज़े में लेकर पश्चिम एशिया पर कंट्रोल हासिल न कर पाने की अपनी ऐतिहासिक इच्छा को पूरा कर लें और यह योजना सभी राष्ट्रों व देशों और विशेष रूप से रूस व ईरान के लिए एक बड़ा खतरा है।
ईरान के इस्लामी इंक़ेलाब के सुप्रीम लीडर हज़रत आयतुल्लाह ख़ामेनई ने जोर देकर कहा कि अमेरिकी और उनके पिट्ठू, सीरिया मुद्दे में सैन्य रूप से प्राप्त न हो पाने वाले अपने लक्ष्यों को राजनीतिक क्षेत्र में और बातचीत के माध्यम से पूरा करने की कोशिश में हैं, इसलिए पूरी होशियारी और सक्रिय रुख अपना कर, इस षड़यंत्र को नाकाम बनाना चाहिए।
आयतुल्लाह ख़ामेनई ने सीरिया के कानूनी और जनता द्वारा निर्वाचित राष्ट्रपति बश्शार असद को सत्ता से बेदखल करने पर अमेरिकियों के आग्रह को वाशिंगटन की दिखावटी पॉलीसी का एक बड़ा विरोधाभास बताया और कहा कि सीरिया के राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय चुनावों में अलग अलग राजनीतिक, धार्मिक और राष्ट्रीय रुझान की मालिक जनता का बहुमत हासिल किया है, इसलिए अमेरिका को यह अधिकार नहीं है कि सीरिया की जनता के वोटों और चयन की अनदेखी करे।
ईरान के इस्लामी इंक़ेलाब के सुप्रीम लीडर ने जोर देकर कहा कि सीरिया के बारे में किसी भी तरह के समाधान को इस देश की जनता और अधिकारियों की जानकारी में लाने के बाद और उनकी सहमति के साथ ही अंजाम पानी चाहिए।
ईरान के इस्लामी इंक़ेलाब के सुप्रीम लीडर ने आतंकवादी संगठनों ख़ासकर आईएस को मिलने वाली अमेरिकियों की डाएरेक्ट और इंडाएरेक्ट सहायता को भी अमरीका की नीतियों का एक और खुला विरोधाभास बताया और कहा कि उन देशों से सहयोग जो आतंकवादियों का समर्थन करने के परिणाम स्वरूप क्षेत्र और दुनिया के जनमत के सामने अपना विश्वास खो चुके हैं, यह साबित करता है कि अमेरिकियों के पास सम्मानीय कूटनीति का अभाव है।
आयतुल्लाह ख़ामेनई ने जोर देकर कहा: यही कारण है कि हम परमाणु मुद्दे के अलावा जिसके अपने कुछ विशेष कारण थे, न सीरिया की समस्या में और न ही किसी और मुद्दे में अमेरिकियों से कोई बातचीत नहीं कर रहे हैं और न भविष्य में करेंगे।
ईरान के इस्लामी इंक़ेलाब के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह ख़ामेनई ने सीरिया समस्या के सही समाधान को बहुत महत्वपूर्ण और क्षेत्र के भविष्य के लिए दूरगामी परिणाम का कारण बताया और कहा कि सीरिया में आपराधिक गतिविधियां करने वाले आतंकवादियों का अगर पतन न किया गया तो उनकी विनाशकारी गतिविधियों का दायरा मध्य एशिया और अन्य क्षेत्रों में फैल जाएगा।
इस मुलाक़ात में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पूतिन ने ईरान के इस्लामी इंक़ेलाब के सुप्रीम लीडर के मूल्यवान अनुभवों का हवाला दिया और आपसे अपनी मुलाक़ात पर दिली खुशी जताई। उन्होंने कहा कि एयरोस्पेस और मॉडर्न तकनीकों सहित विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के संबंधों में विस्तार की प्रक्रिया तेज़ हो गई है और हमें इस बात पर खुशी है कि सुरक्षा के मुद्दे और क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों के संबंध में ईरान से हमारा सक्रिय सहयोग जारी है।
राष्ट्रपति पुतिन ने ईरान को स्वतंत्र, टिकाऊ और रौशन भविष्य वाला देश बताया और कहा कि हम आपको क्षेत्र और दुनिया में अपना सबसे संतुष्ट और विश्वसनीय सहयोगी मानते हैं।
रूस के राष्ट्रपति ने कहा कि कुछ लोगों के विपरीत हम इस बात के पाबंद हैं कि अपने प्रतिभागियों की पीठ में खंजर न घोंपें और पर्दे के पीछे अपने दोस्तों के खिलाफ कोई कदम न उठायें और अगर कोई विवाद हो तब भी बातचीत के माध्यम से आम सहमति तक पहुँचने की कोशिश करें।
राष्ट्रपति पुतिन ने सीरिया के मुद्दे में ईरान और रूस के रुख को एक दूसरे के बहुत बताया और इस संबंध में द्विपक्षीय सहयोग के अत्यंत महत्व का हवाला देते हुए कहा कि हम भी इसी बात पर जोर देते हैं कि सीरिया संकट केवल राजनीतिक रूप से सीरिया के लोगों की राय को स्वीकार करके और सभी सीरियाई समूहों और देशों की मंशा को स्वीकार करके हल किया जा सकता है और किसी को यह अधिकार नहीं पहुंचता कि इस देश की जनता पर अपनी मर्जी थोपे और इस देश की सरकार के ढ़ांचे या सीरिया के राष्ट्रपति के भविष्य का फैसला करे।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पूतिन ने जोर देकर कहा: जैसा कि आपने कहाः अमेरिकी, सीरिया में लड़ाई के दौरान पूरे न हो पाने वाले लक्ष्यों को बातचीत की मेज पर लाने की कोशिश में हैं और हम इससे पूरी तरह सावधान हैं।
व्लादिमीर पुतिन ने सीरिया में आतंकवादी गुटों के खिलाफ रूस के हमले जारी रहने पर बल देते हुए सीरिया समस्या के राजनीतिक समाधान की प्रक्रिया में तेहरान और मास्को के सहयोग को अत्यंत आवश्यक बताया और कहा कि जो लोग सारी दुनिया में लोकतंत्र के दावे करते हैं सीरिया में चुनाव का विरोध कैसे कर सकते हैं।
इस मुलाक़ात के अंत में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान के इस्लामी इंक़ेलाब के सुप्रीम लीडर को एक कुलीन रैखिक कुरआन उपहार में दिया और सुप्रीम लीडर ने इस उपहार पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का आभार व्यक्त किया।