20 नवंबर 2015 - 08:57
अहलेसुन्नत कमेटी ने आयतुल्लाह सीस्तानी का आभार व्यक्त किया।

इराक के अंबार की अहलेसुन्नत प्रांतीय परिषद ने हज़रत आयतुल्लाह सीस्तानी को एक पत्र लिखकर इराक में जारी समस्याओं खासकर सुन्नी क्षेत्रों के बारे में उनकी हमदर्दी के प्रति उनका आभार व्यक्त किया।

अहलेबैत (अ) न्यूज़ एजेंसी अबना के अनुसार इराक के अंबार के प्रांतीय परिषद ने हज़रत आयतुल्लाह सीस्तानी को एक पत्र लिखकर इराक में जारी समस्याओं खासकर सुन्नी क्षेत्रों के प्रति उनकी हमदर्दी पर उनका आभार व्यक्त किया है।
अंबार प्रांत में अतंकियों के माध्यम से घेरे को तंग किए जाने के बाद शियों के इस मरजए तक़लीद ने एक बयान जारी किया था, जिसे उनके प्रतिनिधि के माध्यम से कर्बला में जुमे की नमाज में पढ़ा गया था जिसमें इराकी सेना और सार्वजनिक स्वयंसेवकों को इस प्रांत में सहायता भेजने की अपील की गई थी।
इस बयान के बाद इराकी सेना और सार्वजनिक स्वयंसेवकों ने अंबार में प्रवेश किया और आईएस का मुकाबला करके लोगों की जानों की रक्षा करने में सफल रहे। अंबार प्रांत के सरकारी अधिकारियों ने भी अपने पत्र में आयतुल्लाह सीसतानी का आभार व्यक्त किया है।