लेबनान की राजधानी बैरूत में दो भीषण बम धमाकों में 43 लोग हताहत और कम से कम 239 घायल हो गये हैं।
यह विस्फोट बैरूत के दक्षिण में स्थित, ज़ाहिया क्षेत्र में हुआ है जिसे हिज़्बुल्लाह आंदोलन का केन्द्र समझा जाता है।अलआलम न्यूज़ चैनल की की रिपोर्ट के अनुसार दोनों विस्फोट, ज़ाहिया के बुर्जुबराजेना क्षेत्र में हुए जहां किसी भी प्रकार का कोई सरकारी विभाग अथवा सुरक्षा एजेन्सी की इमारत नहीं है बल्कि यह क्षेत्र पूरी तरह से आवासीय है।
सूत्रों के अनुसार धमाके, हुसैनिया, सड़क के एक बाज़ार दस मिनट के अंतराल में हुए। विस्फोटों के बाद, लेबनान के हिज़्बुल्लाह आंदोलन ने एक बयान जारी करके बल दिया है कि तकफीरी आतंकवादियों के खिलाफ युद्ध जारी रहेगा और हमारे और उनके मध्य युद्ध अभी लंबा चलेगा।
तकफीरी आतंकवादी गुट, आईएसआईएल या दाइश ने एक बयान जारी करके हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार की है। लेबनान के प्रधानमंत्री तम्माम सलाम ने शुक्रवार को राष्ट्रीय शोक की घोषणा करते हुए बम विस्फोटों की कड़े शब्दों में आलोचना की है।
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता हुसैन जाबेरी अन्सारी ने धमाकों की आलोचना करते हुए इस्लामी गणतंत्र ईरान की ओर से लेबनान की जनता और सरकार के प्रति संवेदना प्रकट की है।
उन्होंने कहा कि लेबनानी समाज, एकता और प्रतिरोध का प्रतीक है और यह आशा प्रकट की कि लेबनान की जनता, हिज्बुल्लाह और सेना, चरमपंथियों और आतंकवादियों का डट कर मुक़ाबला करेगी।