ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा की उच्च परिषद के सचिव ने कहा है कि सऊदी अरब को ईरान के विरुद्ध दुष्प्रचार छोड़ देना चाहिए।
अली शमख़ानी ने कहा है कि यदि सऊदी अरब यह चाहता है कि रियाज़ और तेहरान के बीच पाई जाने वाली समस्याओं का समाधान हो तो तो उसे ईरानी विरोधी कार्यवाहियों से हाथ खींचना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब की ओर से ईरान के भीतर विध्वंसकारी कार्यवाहियां कराने का क्रम जारी है।
राष्ट्रीय सुरक्षा की उच्च परिषद के सचिव अली शमख़ानी ने कहा कि हाल ही में दक्षिण पश्चिमी नगर देज़फूल में जिस गुट ने एक धार्मिक शिष्टमण्डल पर गोलीबारी की थी और जिसमें 2 लोग शहीद हो गए थे, उन्हें सऊदी अरब की गुप्तचर सेवा की ओर से पैसा मिल रहा था। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब, ईरान विरोधी हर कार्यवाही में भागीदार बनना चाहता है जबकि इसकी कोई आवश्कयता नहीं है। अली शमख़ानी ने कहा कि यदि सऊदी अरब अपने व्यवहार में परिवर्तन लाता है तो फिर ईरान को कोई शिकायत नहीं है।
राष्ट्रीय सुरक्षा की उच्च परिषद के सचिव अली शमख़ानी ने ईरान तथा अरब देशों के साथ संबन्धों में किसी भी प्रकार के तनाव को रद्द करते हुए कहा कि अधिकांश अरब देशों के साथ ईरान के संबन्ध मैत्रीपूर्ण हैं।