12 नवंबर 2015 - 14:44
सीरिया, इस्राईल ने हवाई अड्डे के निकट बमबारी की।

इस्राईली युद्धक विमानों ने सीरिया की राजधानी दमिश्क़ के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट बमबारी की है।

इस्राईली युद्धक विमानों ने सीरिया की राजधानी दमिश्क़ के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट बमबारी की है।
सीरियाई मीडिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि यह हमला बुधवार की सुबह किया गया। इस संबंध में सीरियाई सरकार की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इस्राईली सेना ने पिछले महीने भी गोलान हाईट्स में सीरियाई सेना की चेक पोस्टों को निशाना बनाया था। सीरिया का कहना है कि इस्राईल, पश्चिमी देश और उनके क्षेत्रीय घटक देश में सक्रिय आतंकवादी गुटों की सहायता कर रहे हैं। सीरियाई सेना ने कई बार विदेश समर्थित आतंकवादियों के पास से बड़ी मात्रा में ईस्राईल निर्मित हथियारों को ज़ब्त किया है। सीरियाई राष्ट्रपति बशार असद की सरकार के ख़िलाफ़ आतंकवाद के समर्थन का इस्राईल का पुराना इतिहास रहा है। सूत्रों का कहना है कि इस्राईल ने अवैध अधिकृत सीरियाई इलाक़े गोलान हाईट्स में सैन्य अस्पताल स्थापित कर रखे हैं, जहां सीरिया में घायल होने वाले आतंकवादियों का उपचार किया जाता है।