25 अक्टूबर 2015 - 12:59
सीरियाई सेना ने दर्जनों आतंकी ढेर किए।

सीरिया में सेना और स्वयंसेवी बलों के हमलों में दर्जनों आतंकी मारे गए हैं।

सीरिया में सेना और स्वयंसेवी बलों के हमलों में दर्जनों आतंकी मारे गए हैं।
सीरिया के एक सैनिक अधिकारी का कहना है कि राजधानी दमिश्क़ के उपनगरीय क्षेत्रों नूला और मज्दुस्सुलतान में जैशुल-इस्लाम तथा अन्नुसरह फ़्रंट के 20 आतंकी मारे गए जिनमें अधिकतर जार्डन के नागरिक थे।
दमिश्क़ से कुछ ही दूरी पर स्थित हरसता और दूमा क्षेत्रों में सीरियाई सेना के युद्धक विमानों ने आतंकी ठिकानों पर बम्बारी की जिसमें 50 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की सूचना मिली है।
दक्षिणी प्रांत इदलिब में जैशुल फ़त्ह नामक आतंकी संगठन के साथ लड़ाई में आतंकियों की कई गाड़ियां ध्वस्त हो गईं। उत्तरी नगर हलब या एलेप्पो में अलजबूल नामक इलाक़ा आतंकियों के क़ब्ज़े से आज़ाद करा लिया गया। दक्षिण पश्चिमी क्षेत्र क़ुनैतरा में ज़हरोहुल कस्सार नामक क्षेत्र भी आतंकियों से छुड़ा लिया गया।
सैनिक सूत्रों का कहना है कि इस समय सीरिया में निर्णायक लड़ाई चल रही है।