19 अक्टूबर 2015 - 17:42
ईरान में ‘मोहर्रम’नामक सैन्य अभ्यास का अंतिम चरण।

पश्चिमोत्तरी ईरान में सेना के संयुक्त सैन्य अभ्यास का अंतिम चरण चल रहा है।

पश्चिमोत्तरी ईरान में सेना के संयुक्त सैन्य अभ्यास का अंतिम चरण चल रहा है।
इस सैन्य अभ्यास का नाम ‘मोहर्रम’ है। ईरान की सेना के अधिकारी व मोहर्रम नामक अभ्यास के प्रवक्ता ब्रिगेडियर मुहम्मद महमूदी ने बताया कि अंतिम चरण में युद्धक विमानों के संरक्षण में रैपिड रिऐक्शन इकाई की कार्यवाही, रणक्षेत्र में सैनिकों को हेलीकाप्टरों के माध्यम से पहुंचाने और तोपों से भारी गोलाबारी की इकाई की फ़ायरिंग जैसी कार्यवाहियों का अभ्यास किया गया।
देश के ख़िलाफ़ किसी भी संभावित हमले का तुरंत सख़्त जवाब देने के लिए सशस्त्र बल ख़ास तौर पर सेना को तय्यार रखने के उद्देश्य से यह अभ्यास आयोजित हो रहा है। ‘मोहर्रम’ नामक अभ्यास का संदेश दोस्तों और पड़ोसी देशों के लिए शांति, मित्रता व समरस्ता तथा दुश्मन के ख़तरों से निपटने के लिए तय्यारी है। इस अभ्यास में ईरानी सेना के आधुनिक उपकरण व स्ट्रेटिजी को टेस्ट किया जा रहा है। इसी प्रकार इसमें विभिन्न प्रकार के बम वर्षक, लड़ाका, सैन्य परिवहन और ईंधन भरने वाले विमान शामिल हैं। इसी प्रकार इस अभ्यास में टोही विमान, भारी और हलके सैन्य परिवहन विमान, टोही तथा इलेक्ट्रानिक युद्ध में प्रयोग होने वाले ड्रोन शामिल हैं।