18 अक्टूबर 2015 - 13:43
आईएसआईएल ने ली सऊदी इमामबाड़े पर हमले की ज़िम्मेदारी।

सऊदी अरब के पूर्वी प्रान्त क़तीफ नगर के सैहात क्षेत्र में स्थित शिया मुसलमानों के पवित्र धार्मिक स्थल पर कल हुए आतंकी हमले की ज़िम्मेदारी तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश ने स्वीकार कर ली है।

सऊदी अरब के पूर्वी प्रान्त क़तीफ नगर के सैहात क्षेत्र में स्थित शिया मुसलमानों के पवित्र धार्मिक स्थल पर कल हुए आतंकी हमले की ज़िम्मेदारी तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश ने स्वीकार कर ली है।
शुक्रवार की रात सऊदी अरब के सैहात क्षेत्र में स्थित शिया मुसलमानों के पवित्र धार्मिक स्थल जिसको हुसैनिया भी कहते हैं मोहर्रम के अवसर पर एक शोक सभा का आयोजन चल रहा था, शोक सभा के स्थान पर एक आतंकी ने आत्माघाती हमले की चेष्टा में अंधाधुंध फ़ारिंग करते हुए धार्मिक स्थल में घुसने का प्रयास किया, लेकिन मौक़े पर पुहंची पुलिस ने उसको गोली मार कर ढेर कर दिया।
जबकि तकफ़ीरी आतंकी द्वारा की गयी फ़ारिंग में 5 लोग शहीद और 9 अन्य घायल हो गये, लेकिन सुरक्षा बलों की कार्यावाही से आतंकी आत्माघाती हमला करने में नाकाम रहा, जिसके कारण एक बड़ी घटना टल गयी।
प्राप्त समाचारों के अनुसार सऊदी अरब के सैहात शहर में शिया धार्मिक स्थल में हुए हमले की ज़िम्मेदारी तकफ़ीरी आतंकवादी गुट की एक नई शाखा ने ली है।
एसोशिएटड प्रेस के हवाले से अस्रे ईरान की समाचार साइट ने सूचना दी है कि दाइश से संबंधित आतंकी गुट जिसका संबंध बहरैन से है, एक बयान जारी कर सैहात में हुए आतंकी हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार की है।
आतंकी गुट ने अपने जारी बयान में कहा है कि शुजा-अल-दुसारी नामी आतंकी उनके गुट का एक सक्रिय सदस्य था, जिसको सैहात में आत्माघाती हमले के लिए भेजा गया था, इस आतंकी गुट ने शिया मुसलमानों द्वारा मोहर्रम में आयोजित होने वाली सभाओं को इस्लाम के विरुद्ध बताते हुए शिया मुसलमानों को मारने को सही बताया है।
ज्ञात रहे कि तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश की बहरैन शाखा ने इससे पहले भी सऊदी अरब में शिया मुसलमानों को आतंकी हमले का निशाना बना चुकी है, पिछले साल सऊदी अरब में शिया मस्जिदों में हुए आत्माघाती हमलों की ज़िम्मेदारी भी इसी आतंकी संगठन ने लिया था, जिसमें 70 से अधिक नमाज़ी शहीद हुए थे।