राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी, मिना में हताहत होने वाले ईरानी हाजियों के दफ़्न होने के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए न्यूयार्क से तेहरान वापस आ रहे हैं।
राष्ट्रपति के कार्यालय ने रविवार की रात इस समाचार की घोषणा करते हुए कहा कि राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी को न्यूयार्क पहुंचने पर जैसे ही मिना दुर्घटना की सूचना मिली तो उन्होंने मिना दुर्घटना में हताहत और घायल होने वाले ईरानी हाजियों के मामले पर विशेष ध्या दिया और इस संबंध में वह ईरान के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क में रहे और निरंतर स्थिति की समीक्षा करते रहे।
राष्ट्रपति के मीडिया प्रभारी ने बताया कि सऊदी अधिकारियों के उल्लंघनों और टालमटोल के रवैये के बावजूद होने वाले प्रयासों से हताहत होने वाले ईरानियों की स्वदेश वापसी का पहला चरण मंगलवार को अंजाम पाये गा और इसी आधार पर राष्ट्रपति रूहानी न्यूयार्क में अपने कुछ कार्यक्रम स्थगित करके सोमवार की शाम न्यूयार्क से तेहरान के लिए रवाना हो जाएंगे।