15 सितंबर 2015 - 15:04
 इस्राईल ने फिर किया मस्जिदुल अक़्सा पर हमला।

ज़ायोनी सैनिकों ने एक बार फिर बैतुल मुक़द्दस नगर में स्थित मस्जिदुल अक़सा पर हमला किया है।

ज़ायोनी सैनिकों ने एक बार फिर बैतुल मुक़द्दस नगर में स्थित मस्जिदुल अक़सा पर हमला किया है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार बड़ी संख्या में ज़ायोनी सैनिकों ने सोमवार को मुसलमानों के इस पवित्र एवं ऐतिहासिक स्थल पर हमला करके दसियों फ़िलिस्तीनियों को गिरफ़्तार कर लिया। उन्होंने आंसू गैस के गोले भी दाग़े जिसके कारण कई फ़िलिस्तीनी घायल हो गए। इस अवसर पर फ़िलिस्तीनियों से उनकी झड़प भी हुई जिसमें अनेक फ़िलिस्तीनी घायल हो गए। यहूदी नववर्ष के अवसर पर रविवार को भी ज़ायोनी सैनिकों ने मस्जिदुल अक़सा पर हमला करके इस मस्जिद का अनादर किया था और कई फ़िलिस्तीनियों को घायल कर दिया था।
ज़ायोनी सैनिकों के इन हमलों से अनेक मुस्लिम देशों में तनाव पैदा हो गया है। फ़िलिस्तीनी प्रशासन के प्रमुख महमूद अब्बास ने इस्राईल की इन कार्यवाहियों की कड़ी आलोचना करते हुए मुसलमानों के पवित्र स्थलों पर ज़ायोनी शासन के हमलों को अस्वीकार्य बताया है। जॉर्डन ने भी इस्राईल पर भड़काऊ कार्यवाही करने का आरोप लगाया है।