7 सितंबर 2015 - 12:55
 यूरोप में शरणार्थी संकट के लिए अमरीका ज़िम्मेदार।

यूरोप में वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो का कहना है कि दूसरे विश्व युद्ध के बाद सबसे गंभीर शरणार्थी संकट का सामना कर रहे यूरोप की इस स्थिति के लिए अमरीका ज़िम्मेदार है।

 यूरोप में वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो का कहना है कि दूसरे विश्व युद्ध के बाद सबसे गंभीर शरणार्थी संकट का सामना कर रहे यूरोप की इस स्थिति के लिए अमरीका ज़िम्मेदार है।
वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति का कहना था कि अमरीका ने मध्यपूर्व को लड़ाईयों के भंवर में फंसा दिया है, जिसके कारण यूरोपीय देशों को हालिया शरणार्थी संकट का सामना करना पड़ रहा है। चीन में आयोजित दूसरे विश्व युद्ध की समाप्ति की 70वीं वर्षगांठ के पांच दिवसीय समारोह के दौरान रश्या टूडे के साथ बात करते हुए वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति मादुरो का कहना था कि यूरोप को अमरीका द्वारा उत्पन्न इस संकट का सामने करने के लिए तैयार रहना होगा।
मादुरो ने कहा कि मध्यपूर्व में लड़ाईयां और तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसआईएल अमरीका की दीर्घकालिक नीतियों का नतीजा है, जिसके परिणाम स्वरूप यूरोप और विश्व को उसकी भारी क़ीमत चुकानी पड़ रही है।
मादुरो का कहना था कि धोखाधड़ी के साथ उन्होंने एक ऐसे देश पर हमला किया जो सभ्यता का पालना है और उसे ध्वस्त करके रख दिया। अब इस देश में आतंकवाद अपनी पूरी क्रूरता के साथ पैर पसारे हुए है।शरणार्थी संकट के लिए अमरीका ज़िम्मेदार।