राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा है कि निःसंदेह इराक़ में शांति और स्थिरता, ईरान में शांति व स्थिरता के समान है।
उन्होंने तेहरान में इराक़ के नए राजदूत राजेह साबिर अब्बूदी अलमूसवी से मुलाक़ात में बल दिया कि ईरान अपने पड़ोसी, और दोस्त देश इराक़ से संबंधों को महत्व देता है। डाक्टर हसन रूहानी ने कहा कि ईरान ने इराक़ी सरकार और जनता की इच्छानुसार इस देश में शांति व स्थिरता की स्थापना के लिए अपनी समस्त क्षमताओं व योग्यताओं को सदैव प्रयोग किया है।
राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान चाहता है कि इराक़ में पूरी तरह शांति और स्थिरता की स्थापना हो जाए। उनका कहना था कि देश में शांति व स्थिरता की ज़िम्मेदारी जनता और सरकार की है किन्तु ईरान अपने पड़ोसी व मित्र देश इराक़ की किसी भी प्रकार की सहायता से संकोच नहीं करेगा।
इस अवसर पर तेहरान में इराक़ के नये राजदूत अब्बूदी मूसवी ने राष्ट्रपति को अपना प्रत्ययपत्र सौंपा और कहा कि इराक़ की जनता ने विशेषकर हालिया वर्षों में आतंकवाद से संघर्ष में ईरान की मित्रता को बहुत ही निकट से देखा है।