7 सितंबर 2015 - 08:03
isil आतंकियों ने एक इराक़ी महिला पत्रकार और उसके पिता को गोली मारी।

आईएसआईएल के आतंकवादियों ने एक इराक़ी महिला पत्रकार और उसके पिता की हत्या कर दी।

आईएसआईएल के आतंकवादियों ने एक इराक़ी महिला पत्रकार और उसके पिता की हत्या कर दी।
आतंकवादियों ने मूसिल नगर में इराक़ी महिला पत्रकार इख़लास ग़ानम अस्साआती और उनके पिता की गोली मार कर हत्या कर दी।
अलआलम टीवी चैनेल के अनुसार इराक़ के एक पुलिस अधिकारी मुहम्मद अलजबूरी ने बताया है कि आईएसआईएल के आतंकवादियों ने नैनवा प्रांत की एक स्थानीय महिला पत्रकार की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वह अपनी रिपोर्टों में स्थानीय ख़बरों को पेश करती थी।  मुहम्मद अलजबूरी ने बताया कि महिला पत्रकार इख़लास ग़ानम अस्साआती, जिस समाचारपत्र के लिए काम करती थीं वह पूरे नैनवा प्रांत में होने वाली घटनाओं को प्रकाशित करता था जिससे आईएसआईएल नाराज़ था।
आईएसआईएल ने महिला पत्रकार इख़लास ग़ानम अस्साआती को रविवार को मूसिल में एक सड़क पर सिर में गोली मार दी।  आतंकवादियों ने इस इराक़ी महिला पत्रकार के पिता की भी हत्या कर दी क्योंकि वे समाचारपत्रों को लोगों में बांटा करते थे।