7 सितंबर 2015 - 07:58
 इराक़, आईएसआईएल मुखिया सहित 20 आतंकी ढेर।

इराक़ी सेना ने देश के पूर्वी और उत्तरी क्षेत्रों रोमादी तथा मूसिल में आतंकी संगठन आईएसआईएल को भारी नुक़सान पहुंचाया है।

इराक़ी सेना ने देश के पूर्वी और उत्तरी क्षेत्रों रोमादी तथा मूसिल में आतंकी संगठन आईएसआईएल को भारी नुक़सान पहुंचाया है।
अन्नशरह वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ी सेना के कमान्डर ने घोषणा की है कि इराक़ी सेना ने देश के उत्तरी और पूर्वी क्षेत्रों में आईएसआईएल के ठिकानों पर हवाई और ज़मीनी हमले किए जिसमें मूसिल सिटी में आईएसआईएल का मुखिया अब्दुल अज़ीज़ हारेसी सहित दसियों आतंकी मारे गये। इस कार्यवाही में सौ से अधिक आतंकी घायल भी हुए हैं।
पीशमर्गा सेना के एक सूत्र ने भी घोषणा की है कि सेनजार में आईएसआईएल के ठिकानों पर सेना के हवाई हमलों में 19 आतंकी मारे गये। दूसरी ओर आतंकी संगठन आईएसआईएल ने मूसिल सिटी के 25 युवाओं को इस गुट के साथ सहयोग न करने के आरोप में बिल्डिंग की छत से गिरा कर मार डाला।
उधर नैनवा प्रांत के एक स्थानीय सूत्र ने बताया है कि आईएसआईएल ने दक्षिणी मूसिल सिटी के 25 गणमान्य लोगों और क़बाईली सरदारों का स्वयंसेवी बलों के साथ सहयोग करने के आरोप में अपहरण कर लिया। इस सूत्र ने बताया कि आईएसआईएल के आतंकियों ने इन लोगों के घरों पर हमला करके दक्षिणी मूसिल सिटी के सभी गणमान्य लोगों और क़बाईली सरदारों का अपहरण कर लिया और उन्हें अज्ञात स्थान की ओर ले गये।