सऊदी सैनिकों के परिजनों ने यमन पर जंग में अपने बेटों के भेजने के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया।
अलवयी न्यूज़ के अनुसार, शनिवार को सऊदी सैनिकों के दसियों परिजनों ने राजधानी रियाज़ में सऊदी रक्षा मंत्रालय की इमारत के सामने प्रदर्शन किया और इस प्रकार उस लड़ाई में अपने बेटों के भेजे जाने का विरोध किया जिसका उनसे कोई लेना-देना नहीं है। प्रदर्शन में भाग लेने वालों ने सऊदी शासन को सऊदी सैनिकों की मौत और उनके घायल होने का ज़िम्मेदार बताया।
ज्ञात रहे सऊदी अरब की अगुवाई में 9 अन्य अरब देश, कि जिसमें ओमान शामिल नहीं है, 26 मार्च से यमन के ख़िलाफ़ हवाई हमला शुरु कर रखा है। इन हमलों में अब तक यमन की मूल संरचनाओं, अस्पतालों, स्कूलों और घरों को बुरी तरह बमबारी करके तबाह कर दिया है। इन हमलों में अब तक 4000 से ज़्यादा बेगुनाह यमनी नागरिक हताहत हुए हैं जिसमें सैकड़ों बच्चे और औरतें भी शामिल हैं।