5 सितंबर 2015 - 17:47
ईरानी हाजियों को बैनुल हरमैन में दुआए कुमैल पढ़ने की अनुमति मिली।

सऊदी अरब के सुरक्षा अधिकारियों की ओर से किए गए विरोध के बावजूद मदीने के बैनुल हरमैन स्थान पर ईरानी हाजियों को दुआए कुमैल पढ़ने की अनुमति मिल गई। मदीने से अबना संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार, '' बैते रहबरी '' और '' ईरान हज समिति '' की ओर से सऊदी अधिकारियों पर डाले गए अत्यधिक दबाव के बाद आज मदीने में ईरानी ज़ायरीन और हाजियों को पैगम्बर अकरम (स ) के रौज़े और जन्नतुल बक़ी के बीच दुआए कुमैल पढ़ने की अनुमति दी गई।

अहलेबैत (अ) न्यूज़ एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के सुरक्षा अधिकारियों की ओर से किए गए विरोध के बावजूद मदीने के बैनुल हरमैन स्थान पर ईरानी हाजियों को दुआए कुमैल पढ़ने की अनुमति मिल गई।
मदीने से अबना संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार, ''सुप्रीम लीडर के दफ़तर'' और ''ईरान हज कमेटी'' की ओर से सऊदी अधिकारियों पर डाले गए अत्यधिक दबाव के बाद आज मदीने में ईरानी ज़ाएरीन और हाजियों को पैगम्बर अकरम (स ) के रौज़े और जन्नतुल बक़ी के बीच दुआए कुमैल पढ़ने की अनुमति दी गई।
ज्ञात रहे कि पिछले कई वर्षों से इस स्थान पर दुआए कुमैल का प्रोग्राम किया जाता था लेकिन इस साल सऊदी अरब और ईरान के बीच राजनीतिक तनाव के कारण सऊदी अधिकारी ईरानी हाजियों को दुआए कुमैल पढ़ने की अनुमति नहीं दे रहे थे।
गौरतलब है कि हालांकि 24 हजार ईरानी ज़ाएरीन हज के लिए रवाना हो गये हैं और आज रात सऊदी समयानुसार दस बजे बैनुल हरमैन में दुआए कुमैल का कार्यक्रम शुरू होगा जिसका ईरान में सीधा प्रसारण किया जाएगा।