सऊदी अरब में झड़प के दौरान एक सऊदी सैनिक मारा गया।
सऊदी अरब के गृह मंत्रालय के अनुसार शुक्रवार की सुबह होने वाली इस झड़प में एक सशस्त्र आक्रमणकारी भी मारा गया। यह झड़प उस समय आरंभ हुई जब सऊदी अरब के तेल संपन्न क्षेत्र अश्शरक़िया में आक्रमणमारी ने घुसने का प्रयास किया। जैसे ही सऊदी सुरक्षाबलों ने उसे रोकने का प्रयास किया उसने भागते हुए गोलीबारी आरंभ कर दी। इस झड़प में एक सऊदी पुलिसकर्मी और एक आक्रमणकारी मारा गया। इस घटना में दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। सऊदी अधिकारियों ने आक्रमणकारी का नाम नोआफ़ अलओतैबी बताया है।
ज्ञात रहे कि हालिया महीनों के दौरान सऊदी अरब के सुरक्षाबलों पर हमले तेज़ हुए हैं। इससे पहले के कुछ आक्रमणों की ज़िम्मेदारी आईएसआईएल ने ली थी।
सऊदी अधिकारियों ने घटना की जांच आरंभ कर दी है।