5 सितंबर 2015 - 16:22
समुद्र मे डूबे आलेन कुर्दी के पिता ने ठुकराया कनाडा में शरण का प्रस्ताव।

सीरिया में कूबानी क्षेत्र के रहने वाले बच्चे आलेन कुर्दी के पिता ने कनाडा का शरण देने का प्रस्ताव ठुकरा दिया है।

सीरिया में कूबानी क्षेत्र के रहने वाले बच्चे आलेन कुर्दी के पिता ने कनाडा का शरण देने का प्रस्ताव ठुकरा दिया है।
तीन साल के बच्चे आलेन कुर्दी का शव तुर्की के अंतालिया नगर के तट पर मिला है जबकि उसकी मां और पांच साल का भाई दूसरे कुछ शरणार्थियों के साथ समुद्र में डूबकर मर चुके हैं।
आलेन अपने परिवार के साथ ग्रीस जाने के लिए एक नौका पर सवार था कि अपनी मां, भाई और कई लोगों के साथ डूब जाने से उसकी मौत हो गई।
लहरों के साथ बह कर तट पर पहुंचे आलन के शव की तस्वीर ने पूरी दुनिया में हंगामा मचा दिया। इस दुर्घटना में में आलेन के पिता अब्दुल्ला कुर्दी बच गए। कनाडा में रहने वाली उनकी बहन तीमा कुर्द ने बताया कि अब्दुल्ला सीरिया में ही रहना चाहते हैं और उनका कहना है कि जहां उनके दोनों बेटों और पत्नी कब्रें हैं, वो वहीं रहना चाहेंगे। इन तीनों का शुक्रवार को सीरिया में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
तीमा कुर्दी ने कहा कि वो परिजनों को कनाडा लाने की कोशिशें जारी रखेंगी। तीमा ने उम्मीद जताई है कि वो सीरिया में बचे अपने सभी रिश्तेदारो को कनाडा ला पाएंगी।