सीरिया के दक्षिणी शहर सुवैदा में दो कार बम धमाकों में 26 लोग मारे गये जबकि दसियों अन्य घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि आतंकियों ने शहर के पूर्वी भाग में ज़हरुल जबल क्षेत्र के मार्ग में कार बम का धमाका किया जबकि दूसरा धमाका शहर के सरकारी अस्पताल के दक्षिणी द्वार पर हुआ।
सूत्रों का कहना है कि धमाका इतना शक्तिशाली था कि इससे अस्पताल और उसके आसपास की इमारतों को भारी नुक़सान पहुंचा। रिपोर्ट में बताया गया कि पहले धमाके में धर्मगुरुओं के एक कारवां को निशाना बनाया गया जिसमें दुरुज़ समुदाय के दो वरिष्ठ धर्मगुरु शैख़ वहीद बलउस और शैख़ फ़ादी नईम मारे गये।
दूसरी ओर सीरिया की सेना और हिज़्बुल्लाह के जियालों ने ज़बदानी शहर के केन्द्र और उसके आसपास के क्षेत्रों में आतंकियों के ठिकानों पर भीषण बमबारी। सैन्य सूत्रों का कहना है कि सेना की इस कार्यवाही में आतंकियों के कई ठिकानों और उनके आप्रेश्नल रूम को तबाह कर दिया गया।