ईरान के राष्ट्रपति ने कहा है कि ईरान की इस्लामी क्रांति के महान संस्थापक इमाम ख़ुमैनी का मार्ग इस्लाम और लोकतंत्र था।
हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के मुताबिक़, सोमवार को तेहरान में राष्ट्रपति हसन रूहानी का कहना था कि इमाम ख़ुमैनी हर समय और हर स्थान पर लोगों के साथ खड़े थे।ईरान में आम चुनाव के निकट होने की ओर संकेत करते हुए राष्ट्रपति रूहानी ने कहा, उन्हें आशा है कि इस साल प्रतिस्पर्धी और शानदार चुनावों का आयोजन होगा जिसमें लोग बढ़ चढ़कर भाग लेंगे।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति रूहानी और उनके मंत्रीमंडल ने सोमवार की सुबह सरकारी सप्ताह के पहले दिन इमाम ख़ुमैनी के मज़ार पर श्रद्धांजलि दी।
24 अगस्त से ईरान में सरकारी सप्ताह का आरम्भ हो गया है।