सऊदी अरब ने देश की दक्षिणी सीमा पर यमनी हमले में अपने एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी की मौत की पुष्टि कर दी है।
सऊदी सेना की 18वीं ब्रिगेड के कमांडर, मेजर जनरल अब्दुल रहमान बिन साद अल-शहरानी यमनी सेना के हमले में उस समय गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जब वे दक्षिणी सीमा पर सेना और हथियारों की तैनाती का जायज़ा ले रहे थे। घायल होने के बाद जब शहरानी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया तो वहां उनकी मौत हो गई। रविवार को इससे पहले यमनी सेना ने सीमावर्ती इलाक़े जिज़ान में दो सऊदी सैन्य ठिकानों पर निंयत्रण कर लिया।
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यमनी सैनिकों ने इसी इलाक़े में एक सऊदी टैंक को ध्वस्त कर दिया और अन्य तीन को अपने क़ब्ज़े में ले लिया।
इसके अलावा, यमनी सेना ने जवाबी कार्यवाही करते हुए एक राकेट फ़ायर किया, जिसमें सऊदी अरब का एक सैनिक हताहत हो गया।