22 अगस्त 2015 - 16:35
 ईरान ने सीमा मे प्रविषट हुए अज्ञात ड्रोन को मार गिराया।

ईरान के किरमानशाह प्रांत में एक अज्ञात ड्रोन को मार गिराया गया।

ईरान के किरमानशाह प्रांत में एक अज्ञात ड्रोन को मार गिराया गया।
किरमानशाह प्रांत के एंटी एयरक्राफ़्ट ने ईरान की सीमा में प्रविष्ट होने वाले एक ड्रोन को मार गिराया।
कर्नल फ़रज़ाद फ़रीदूनी ने शनिवार को बताया कि कुछ ही समय पहले एक अज्ञात ड्रोन विमान, देश की सीमा में प्रविष्ट हुआ।  जैसे ही यह ड्रोन ईरान की सीमा में प्रविष्ट हुआ, एंटी एयरक्राफ़्ट ने उसे मार गिराया।
कर्नल फ़रज़ाद फ़रीदूनी ने बताया कि ड्रोन सामान्यतः दो प्रकार के होते हैं।  एक ऐसे होते हैं जिन्हें केवल सूचनाएं एकत्रित करने के लिए प्रयोग किया जाता है जबकि दूसरे प्रकार के ड्रोन वे हैं जो सूचनाएं एकत्रित करने के साथ ही साथ मुक़ाबले की भी क्षमता रखते हैं।  उन्होंने कहा कि जिस अज्ञात ड्रोन को ईरान की सीमा में मार गिराया गया वह सूचनाएं एकत्रित करने की क्षमता वाला ड्रोन था।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष के आरंभ से अब तक देश के पश्चिमी क्षेत्र में अज्ञात उड़ानों को 12 बार चेतावनी दी जा चुकी है।
कर्नल फ़रज़ाद फ़रीदूनी ने इस ड्रोन के मार गिराए जाने के समय के बारे में कुछ नहीं बताया।