लेबनान के इस्लामी प्रतिरोधी आन्दोलन हिज़्बुल्लाह का कहना है कि वह इस्राईल की हर संभावित कार्यवाही का मुक़ाबला करने के लिए तैयार है। हिज़बुल्लाह के उप महासचिव नईम क़ासिम ने शनिवार को कहा कि सन 2006 के 33 दिवसीय युद्ध की तुलना में वर्तमान समय में हिज़्बुल्लाह की क्षमता में वृद्धि हुई है।
नईम क़ासिम ने लेबनान के राष्ट्रपति के चुनाव में होने वाले विलंब की ओर संकेत करते हुए कहा कि इस संकट का संबन्ध भीतरी नहीं बल्कि विदेशी हस्तक्षेप है। उन्होंने कहा कि इस विदेशी हस्तक्षेप के ही कारण लेबनान के राष्ट्रपति के चुनाव में बाधाएं आ रही हैं।
हिज़्बुल्लाह के उप महासचिव ने कहा कि जबतक लेबनान के राष्ट्रपति के चुनाव का संकट समाप्त नहीं होता उस समय तक देश में राजनीतिक शून्य बना रहेगा। उन्होंने कहा कि यह बहुत खेद की बात है।