20 अगस्त 2015 - 18:30
 ईरान ने सीरिया के लिए संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव का समर्थन किया।

ईरान ने सीरिया संकट के समाधान के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रस्ताव का समर्थन किया है।

ईरान ने सीरिया संकट के समाधान के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रस्ताव का समर्थन किया है।
ईरान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मरज़िया अफ़ख़म ने गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा, सीरिया के मामलों में राष्ट्र संघ के प्रतिनिधि स्टैफ़न डी-मिस्तूरा की नई योजना के बारे में कहा, इससे क्षेत्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय देशों को सीरिया की सही स्थिति को समझने में मदद मिलेगी।
अफ़ख़म ने कहा, ईरान, इस अरब देश में संकट की शुरूआत से ही उसके राजनैतिक समाधान पर बल देता रहा है और इस संदर्भ में राष्ट्र संघ और उसके प्रतिनिधियों द्वारा किए गए प्रयासों का समर्थन करता है।
ईरान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा, तेहरान का मानना है कि सीरियाई सरकार और जनता के कांधों पर इस संकट के समाधान की ज़िम्मेदारी है, विश्व समुदाय भी इस मार्ग में सहयोग कर सकता है।
इसी प्रकार, अफ़ख़म ने कहा कि निकट भविष्य में ईरानी विदेश मंत्री तुर्की की यात्रा करेंगे।