20 अगस्त 2015 - 18:17
सीरिया, अमरीका की आतंकवाद समर्थन की योजना विफल।

ईरान की संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा एवं विदेश नीति आयोग के प्रमुख अलाउद्दीन बुरुजर्दी का कहना है कि सीरिया में संकट की शुरूआत से ही तेहरान ने कहा है कि इस संकट का कोई सैन्य समाधान नहीं है।

ईरान की संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा एवं विदेश नीति आयोग के प्रमुख अलाउद्दीन बुरुजर्दी का कहना है कि सीरिया में संकट की शुरूआत से ही तेहरान ने कहा है कि इस संकट का कोई सैन्य समाधान नहीं है।
बुरुजर्दी ने लेबनान की वेबसाइट अल-अहद से बात करते हुए कहा, सीरिया में आतंकवाद के समर्थन की अमरीका की योजना विफल हो गई है।
ईरान की संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा एवं विदेश नीति आयोग के प्रमुख का कहना था कि सीरिया में संकट की शुरूआत से ही ईरान ने हमेशा कहा है कि इस संकट का कोई सैन्य समाधान नहीं है, लेकिन अमरीका और उसके घटक देश इस संकट के सैन्य समाधान का समर्थन करते रहे और आतकंवादियों को हथियार सप्लाई करते रहे।
बुरुजर्दी ने कहा कि सीरिया में अमरीका और उसके घटक देशों की साज़िशें नाकाम हो गई हैं। यही कारण है कि वे अब अपने पक्ष से पीछे हट रहे हैं और इस संकट के राजनैतिक समाधान में रुचि दिखा रहे हैं।
ईरान की संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा एवं विदेश नीति आयोग के प्रमुख का कहना था कि सीरिया में मौजूद ऐसे सरकार विरोधी दलों को कि जो संकट का शांतिपूर्ण समाधान चाहते हैं, लोतांत्रिक सिद्धांतों का सम्मान करना चाहिए और राष्ट्रपति बशार असद को सत्ता से हटाने की अपनी मांग को त्याग देना चाहिए, इसलिए कि उन्हें वहां की जनता ने चुना है।
बुरुजर्दी ने कहा कि सीरिया संकट का कोई भी समाधान इस देश में ही खोजा जाना चाहिए, इसलिए कि सीरिया का भविष्य जेनेवा या किसी और अन्य स्थान पर निर्धारित नहीं किया जा सकता।