20 अगस्त 2015 - 18:12
 दुश्मनों की साज़िशों को नाकाम बनाने के लिए सुप्रीम लीडर के दिशा निर्देश का पालन ज़रूरी।

ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली शमख़ानी ने कहा है कि दुश्मनों की साज़िशों को नाकाम बनाने के लिए इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता के दिशा निर्देशों का पालन ज़रूरी है।

ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली शमख़ानी ने कहा है कि दुश्मनों की साज़िशों को नाकाम बनाने के लिए इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता के दिशा निर्देशों का पालन ज़रूरी है।
इरना की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को ईरान के एक शहर तबरेज़ में शमख़ानी ने कहा, ईरान पर थोपे गए युद्ध के दौरान जेहाद के लिए साहस के कारण दुश्मन को पराजय का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भी दुश्मन की साज़िशों को नाकाम बनाने के लिए एकता और ईरान पर थोपे गए युद्ध के दौरान वाला साहस ज़रूरी है।
अली शमख़ानी का कहना था कि आज़रबाइजान प्रांत के शहीदों ने थोपे गए युद्ध के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका अदा की, इसलिए शहीदों के ख़ून का सम्मान ज़रूरी है।