19 अगस्त 2015 - 14:08
यमन, सऊदी हमलों में अब तक के 400 बच्चों की मौत।

यूनिसेफ ने अपनी ताज़ा रिपोर्ट में बताया है कि 26 मार्च 2015 से जारी सऊदी अरब द्वारा यमन पर हमलों में अबतक लगभग 400 बच्चों की जान जा चुकी है।

यूनिसेफ ने अपनी ताज़ा रिपोर्ट में बताया है कि 26 मार्च 2015 से जारी सऊदी अरब द्वारा यमन पर हमलों में अबतक लगभग 400 बच्चों की जान जा चुकी है।
यूनीसेफ ने अपनी ताज़ा रिपोर्ट में यमन में लगातार बच्चों के मारे जाने और घायल होने पर अलर्ट जारी किया है।
इस रिपोर्ट में कहा गया है कि एक सप्ताह पहले तक 398 बच्चों की जानें चली गईं और 13 लाख बच्चों को अपने घरों से विस्थापित होना पड़ा है।
मानवाधिकार समूहों ने इस बात पर चिंता जताई है कि सऊदी अरब, युद्ध के कानूनों का खुला उल्लंघन कर रहा है।  मानवाधिकार समूहों के अनुसार सऊदी अरब के हवाई हमलों में अधिकतर आम नागरिक निशाना बन रहे हैं जबकि उनकी सुरक्षा के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है।
एमनेस्टी इंटरनेशनल ने संयुक्त राष्ट्र से कथित युद्ध अपराधों की जांच के लिए एक जांच आयोग गठित करने का आह्वान किया है।
ज्ञात रहे कि सऊदी अरब 26 मार्च 2015 से निरंतर यमन पर पाशविक हमले कर रहा है जिसमें हज़ारों की संख्या में आम नागरिक हताहत हुए हैं।  मरने वालों में अधिकतर महिलाएं और बच्चें शामिल हैं।