सीरिया के सांस्कृतिक मंत्री एसाम ख़लील ने कहा है कि देश की सांस्कृतिक धरोहरों की लूटपाट में आईएसआईएल और तुर्की के मध्य सांठगांठ यथावत जारी है।
उन्होंने राजधानी दमिश्क़ में मिस्री मीडिया कर्मियों के एक प्रतिनिधि मंडल से बात करते हुए कहा कि सीरिया की सांस्कृतिक धरोहरों की रक्षा के बारे में सुरक्षा परिषद का प्रस्ताव क्रमांक 2199 का क्षेत्र और पश्चिम में कोई भी सुनने वाला नहीं है।
उनका कहना थ कि तुर्की की गुप्तचर संस्थाएं इस प्रस्ताव की अनदेखी करते हुए सीरिया की सांस्कृतिक धरोहरों की लूटपाट और तस्करी के लिए आईएसआईएल के साथ यथावत सहयोग कर रही हैं। उनका कहना थ कि सीरिया के पास ऐसे बहुत से प्रमाण मौजूद हैं जिनसे सिद्ध होता है कि यह सांस्कृतिक धरोहरें देश की संपत्ति है और इनको वापस लाने के लिए एक समिति का गठन भी किया गया है।
ज्ञात रहे कि इराक़ और सीरिया में सांस्कृतिक धरोहरों की लूटपाट और उसकी तस्करी से भारी धन की उगाही करते हैं।